सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित अर्की के प्लानिया पंचायत के बंगौरा गांव में एक व्यक्ति की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बीती रात हुआ जब देवेंद्र कुमार नामक व्यक्ति एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
गहरे पानी के गड्ढे में गिरा युवक
बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुमार का रास्ते में चलते वक्त पैर फिसल गया और वे गहरे पानी के गड्ढे में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतों से पशुओं को हटाने गया था शख्स, परिजनों को कुएं में पड़ी मिली देह
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मौत के कारणों की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
डीएसपी संदीप शर्मा ने की पुष्टि
इस संबंध में डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना का मामला है, लेकिन पुलिस पूरी जांच करके सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : नहीं रहे हिमाचल के पहले DGP IB नेगी- 4 साल संभाली कमान, राष्ट्रपति व पुलिस पदक से भी सम्मानित
परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर
इस घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। देवेंद्र कुमार हंसी खुशी एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए आया था। मगर वहां उसकी एक हादसे के कारण मौत हो गई।
