ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से सुबह-सवेरे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पीर निगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बाइक कार्ट अचानक पलट गई। हादसे में दादी और उनके महज 3 साल के पोते की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े।
माता रानी के दर्शन करने जा रहा था पंजाब का परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला ऊना में पीर निगाह के पास पेश आया। बताया जा रहा है कि पंजाब कपूरथला से एक परिवार माता रानी के दर्शन करने के लिए जा रहा था। परिवार के सदस्य बाइक कार्ट में सवार होकर अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले थे, लेकिन रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिस यात्रा पर परिवार श्रद्धा और आस्था के साथ निकला था, वह कुछ ही पलों में दुखद घटना में बदल गई।
यह भी पढ़ें : HRTC बस हा*दसे में तीन बहनों से छीन गया इकलौता भाई, लाडले की देह देख मां बेसुध
पांच अन्य लोग घायल, बच्चों की भी हालत गंभीर
बता दें कि, पीर निगाह के पास पहुंचने पर बाइक कार्ट में अचानक दिक्कत आ गई। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक कार्ट सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। वाहन पलटते ही उसमें बैठे लोग गंभीप घायल हो गए। हादसा इतना दुखद रहा कि एक बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई।
पांच अन्य लोग घायल, बच्चों की भी हालत गंभीर
हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही परिवार के कई लोगों के घायल होने से स्थिति और भी दुखद हो गई। फिलहाल घायलों की हालत और उन्हें आई चोटों को लेकर मुख्य जानकारी सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज : 5000 पदों पर भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, स्कूलों पर होगा बड़ा फैसला
फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। घायलों की स्थिति, दुर्घटना के सटीक कारण और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अधिक जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।
