शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित रामपुर बुशहर के इंदिरा मार्केट के पास स्थित एक निजी होटल के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल के कमरे में झूलता मिला युवक

सूचना के अनुसार, सोमवार को पुलिस को यह जानकारी मिली कि इंदिरा मार्केट के पास स्थित होटल में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने होटल के कमरे में सिलिंग फैन से लटके शव को कब्जे में लिया और परिजनों की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : मालदीव में छुट्टियां बिताने के बाद महाकुंभ जाएंगे CM सुक्खू- लगाएंगे आस्था की डुबकी

22 फरवरी को आया था होटल

मृतक की पहचान कुल्लू जिले की तहसील निरमंड के अरसू गांव के 31 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। प्रताप सिंह 22 फरवरी से होटल में ठहरा हुआ था। जब होटल के कर्मचारियों ने देखा कि कमरा दो दिन से बंद था, तो उन्होंने इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और कमरे में प्रवेश किया, जहां प्रताप का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादीशुदा मर्द ने पहले लूटी लड़की की आबरू, फिर पत्नी के साथ मिलकर की बदसलूकी

क्या कहती है पुलिस?

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएमएससी खनेरी भेजा गया है और इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें