#विविध
February 25, 2025
मालदीव में छुट्टियां बिताने के बाद महाकुंभ जाएंगे CM सुक्खू- लगाएंगे आस्था की डुबकी
कल मालदीव से दिल्ली लौटे हैं CM सुक्खू
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई लोग और दिग्गज नेता प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू भी महाकुंभ जा रहे हैं। पहले उनका आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे शिमला के बजाय प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं।
CM सुक्खू दिल्ली से सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दिन में महाकुंभ में स्नान करने के बाद, शाम 5 बजे वे प्रयागराज से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचकर, वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अब मुख्यमंत्री सुक्खू अगले दिन शिमला लौटेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदेश से बाहर हैं। पहले वे तीन दिन दिल्ली में रहे, उसके बाद परिवार सहित मालदीव गए। बीते दिन ही वे मालदीव से दिल्ली लौटे हैं।
आपको बता दें कि बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयाग राज स्थित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मां गंगा की गोद में आकर मन को शांति, संतोष और ऊर्जा मिलती है। यह एक अद्भुत और दिव्य अनुभूति है।" उन्होंने मां गंगा से समस्त मानवजाति के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए उनकी आशीर्वाद की प्रार्थना की।