हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बरोली इलाके में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा बड़सर थाना क्षेत्र के बरोली इलाके में हुआ। मृतक महिला की पहचान 84 वर्षीय दुलूंबी देवी निवासी गांव पथ्लियार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात हुए सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : HP 10th TOPPER : पिता की मौ.त के बाद भी नहीं हारी आरुषि- मां ने दी हिम्मत, दादा-दादी को दिया श्रेय

अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रही और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आज नामांकन का आखिरी दिन, मैदान में उतर चुके 42 हजार से ज्यादा प्रत्याशी, जानें

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैहरे निवासी कार चालक कार्तिक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी कारण हादसा हुआ। एएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।