चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक भीषण अग्निकांड हुआ है। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड के चलते ही पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई ।
एक मजदूर की मौत
इस हादसे में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद, निवासी संगेड, के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि शव का पोस्टमार्टम पुलिस देखरेख में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की होली हुई बेरंग, दोस्तों के साथ घूमने गया नौजवान बेटा खड्ड में डूबा
आग से मची चीख-पुकार
आग लगने के बाद श्रमिक कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और श्रमिकों के बीच चीख-पुकार सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम
लाखों की संपत्ति जलकर राख
अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
