#हादसा

March 15, 2025

हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम

एक की 15 तो दूसरे की 34 साल है उम्र

शेयर करें:

Bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जहां एक तरफ रंगों का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं, दूसरी तरफ इस मौके पर दो घरों की सारी खुशियां उजड़ गई। बिलासपुर जिले के दो परिवारों को होली का त्योहार कभी ना भूलने वाले गम दे गया है। दोनों परिवारों ने अपने दो बेटों को खो दिया है। दोनों लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

खड्ड में डूबे दो लोग

यह दुखद घटना झंडूता उपमंडल से सामने आई है। यहां पर सीर खड्ड के पिपलूघाट के पास दो लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई है। लोगों की मौत के बाद होली के जश्न का माहौल मातम में पसर गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, PSO को लगी दो- हालत नाजुक

नहाने उतरे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, यह दोनों लोग होली मनाने के बाद सीर खड्ड में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान खड्ड में पानी गहरा होने के कारण और तेज बहाव के कारण दोनों उसमें डूब गए। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

डूबने से दोनों की मौत

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की डूबने के कारण मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी मां- जिनके नाचने पर भक्त थाम लेते हैं माता रानी की चुनरी

मृतकों की पहचान

  • अश्वनी कुमार (34) निवासी गांव कुठेडा
  • गोपाल मणी (15) निवासी गांव मोही

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

शुरुआती जांच में पाया गया है कि दोनों ने पहले खुशी-खुशी होली मनाई। उसके बाद दोनों खड्ड में नहाने उतरे थे। मगर दोनों पानी के तेज बहाव में आ गए और डूब गए। दोनों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख