मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे है। जिस कारण इन हादसों से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ताजा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है। जहां एक निजी बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवाओं की जान चली गई।

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डेम के पास यह भीषण हादसा पेश आया है। निजी बस और कार के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो युवाओं की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की दो टूक : नेता प्रतिपक्ष जितनी साजिशें करें, हमारी सरकार नहीं जाने वाली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। पंडोह के समीप दोनों वाहन अचानक आमने-सामने टकरा गए।

मृ*तकों व घायलों की पहचान

हादसे में 23 वर्षीय शशांक शर्मा और 22 वर्षीय गायत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान कश्मीर सिंह (21) निवासी बल्ह, मंडी और दीक्षा चौहान (21) निवासी ऊना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में LPG का हाहाकार : लाखों का कीमती सामान छोड़, सिलेंडर उठा कर भागे चोर

दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

एसपी मंडी बोले

मामले की पुष्टि करते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना संभावित वजह मानी जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें