मंडी। हिमाचल प्रदेश में सोमवार का दिन दो भीषण अग्निकांडों के कारण डर और शोक में बदल गया। राज्य के सोलन जिले में लगी आग में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग दस लोग लापता हैं। वहीं, मंडी जिले में देर रात रसोई घर में अचानक आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जलकर जान से गई। इन हादसों ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और पूरे इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल बना हुआ है
रसोई घर में लगी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुंदरनगर के पुलिस थाना BSL कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले गांव कुशला में हुई। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक रसोई घर में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों को जब तक आग लगने का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 20 वर्षीय विवाहिता ने पति को व्हाट्सएप पर लिखा, "मैं म*र जाऊंगी" उसके बाद हुई लापता
अग्निकांड में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
बताया गया है कि बुजुर्ग महिला अपने दामाद परस राम उर्फ कालू राम के पास गांव कुशला में रह रही थीं। हादसे के वक्त वह रसोई घर के पास ही मौजूद थीं, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सकीं। इस अग्निकांड में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आग की चपेट में आने से रसोई घर पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
बुजुर्ग महिला की पहचान
हिमी देवी उम्र 85 सास, पत्नी स्व. बंगालू राम, निवासी गांव भरमोढ, जिला मंडी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल में लग रही थी जिस्म की बोली, 24 वर्षीय युवती ग्राहकों को परोस रही थी लड़कियां
RFSL टीम कर रही आग लगने के कारणों की जांच
इस हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस हादसे को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए RFSL (क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला), टीम मंडी को मौके पर बुलाया गया है, जो आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
SP मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला अनाथ और विधवाएं भी होंगी BPL सूची में शामिल, हजारों परिवारों को राहत
सोलन हादसे में 10 लोग लापता
बताया जा रहा है कि सोलन में हुई आगजनी की इस घटना के बाद मलबे में लोगों के शरीर के अंग बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे हैं। अब तक मलबे से कुल तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद करीब 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
