कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की घर लौटते समय पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शादी समारोह में शामिल होने गया था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के पंचायत काऊ के रंग गांव से सामने आया है। यहां पर व्यक्ति रंग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह खत्म होने के बाद जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कैदी से मिलने पहुंचा शख्स, जूतों के तलवों में छिपाकर लाया था नशा- FIR दर्ज

 

काफी तलाश करने के बाद उनका शव शव वीरवार सुबह ग्राम पंचायत काऊ के बकाहड़ी नाले के समीप मिला। आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय रास्ते में उनका पैर फिसल गया होगा और संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे जा गिरे। मृतक की पहचान चुनी लाल ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पहाड़ी से गिरने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार का कहर- पहले बस को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों को कुचला- दो की थमीं सांसें

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी दे चुके थे सेवाएं

बताया जा रहा है कि चुनी लाल पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे और इस क्षेत्र से उनका जुड़ाव रहा था। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। जिस व्यक्ति को परिवार वाले शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।