बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक महिला की छह साल की मेहनत एक ही रात में राख का ढेर बन गई। यह महिला केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वरोजगार योजना से अपने पैरों पर खड़ी हुई थी। महिला ने छह साल पहले स्वरोजगार शुरू किया और कड़ी मेहनत कर एक दुकान शुरू की थी। लेकिन अचानक रात को लगी आग ने इस महिला के सभी सपनों को जलाकर राख कर दिया।

बिलासपुर के घराण की घटना

दरअसल बिलासपुर जिला के उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत नखलेहड़ा के गांव घराण की 32 वर्षीय महिला पूजा ने छह साल पहले स्वरोजगार योजना शुरू की। पूजा ने दिन रात मेहनत कर घराण मार्केट में एक दुकान शुरू की। यहां पर उसने ब्यूटी पार्लर का काम खोला। ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते पूजा का काम चल पड़ा। जिसकी मदद से उसने ब्यूटी पार्लर के साथ रेडीमेड कपड़ों का काम भी शुरू कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप से बोला जवान बेटा, "मैंने स*ल्फास खा लिया" अस्पताल पहुंचाया-पर नहीं बच पाया

ब्यूटी पार्लर-कपड़ों का शुरू किया था कारोबार

पूजा रडिमेड कपड़े बेचने के साथ साथ खुद भी कपड़े सिला करती थी और अच्छा मुनाफा कमा रही थी। अपनी इसी मेहनत के दम पर पूजा अपने दो बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे रही थी। पूजा ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी थी। लेकिन बीते 19 जून की रात पूजा के लिए एक बुरे सपने की तरह आई। उस रात पूजा के सभी सपने चकनाचूर हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता को बेसहारा कर गई लाडली, नोट में लिखा- मैं नहीं बन पाई अच्छी बेटी

आधी रात को लगी थी आग

दरअसल 19 जून की आधी रात को किसी ने फोन पर पूजा को सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। इस बात को सुनते ही पूजा के सारे सपने एक झटके में ही टूट गए। जब तक वह दुकान पर पहुंची तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस आग ने ना सिर्फ पूजा का सारा सामान जला दिया था, बल्कि उसके साथ उसके जरूरी कागजात, नगदी, गहने और उसके कारोबार का आधारभूत ढांचा भी जलकर राख का ढेर बन चुका था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रैफिक ने बर्बाद की सालों की मेहनत, भर्ती परीक्षा में 5 मिनट की देरी पर नहीं मिली एंट्री

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

पूजा ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पूजा का कहना है कि वह पूरी तरह से बेबस और लाचार हो चुकी है। उसके पास मात्र अपने आधार कार्ड के अलावा और कुछ भी नहीं बचा है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़िता की मदद करने की मांग उठाई है, ताकि वह फिर से अपने टूटे सपनों को पूरा कर सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें