बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मलोट पंगे गांव के रहने वाले CRPF के ASI बलवंत सिंह ठाकुर का देहरादून में एक हादसे में निधन हो गया। 39 वर्षीय बलवंत सिंह के अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उनकी 8 महीने की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। जवान की मौत की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।
देर रात हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बलवंत सिंह ठाकुर का शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे देहरादून में एक दुर्घटना में निधन हो गया। वह श्री हरि सिंह ठाकुर के बेटे थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों को गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल का बुरा हाल : डर के साए में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी गिर सकता है...
8 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
बलवंत सिंह ठाकुर अपने पीछे परिवार और 8 महीने की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। इतनी छोटी उम्र में बेटी के सिर से पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए बेहद दुखद है। जवान की मौत से परिवार को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ है।
रविवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
बलवंत सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार की खबर के बीच गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। लोग जवान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC बस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
क्षेत्र ने खोया एक बहादुर जवान
बलवंत सिंह ठाकुर के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र ने भी एक जवान को खो दिया है। उनके जाने से गांव में हर कोई दुखी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सड़क हादसे में अग्निवीर सेना जवान की मौत
बता दें कि बीते 6 अक्तूबर को फतेहपुर क्षेत्र के दरोट गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर सेना जवान अमन की रैहन इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अमन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अमन सेना की 10 जैक यूनिट में तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी और ट्रेनिंग के बाद पहली बार छुट्टी लेकर घर आया था।
