#हादसा

October 11, 2026

HRTC बस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

बस के पिछले टायर की चपेट में आया व्यक्ति

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। अब ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है, जहां शीशामाटी में शनिवार शाम HRTC बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बस के पिछले टायर की चपेट में आया व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के साथ लगते शीशामाटी से सामने आया है। यहां पर बीते कल शनिवार करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति HRTC बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना दर्दनाक थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब फ्री नहीं होगा मेला...एंट्री के लिए टिकट जरूरी, कलाकारों को देखने के लगेंगे पैसे

मौके पर पहुंची पुलिस टींम

घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती- थाने पहुंचा पति

पुलिस ने हादसे से जुड़ी सच्चाई की जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के बारे में पूरी जानकारी सामने आ सके। वहीं, सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल

शीशामाटी में हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान जाने से स्थानीय लोग भी दुखी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख