कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर सैंज घाटी में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त कार में तीन परिवारों के कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मकान की छत पर गिरी कार
हादसे में कार सड़क से लगभग 100 फीट नीचे मकान की छत पर अटक गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में कई महिलाएं भी सवार थीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर, 48 हजार की पाइपें चुरा कर हुए थे फरार
शादी से लौट रहे थे परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती शाम को पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग कनौन गांव में शादी समारोह से वापस अपने घर सूचेहन लौट रहे थे। इसी दौरान सैंज के सुंडी कैंची के पास पहुंते ही कार सड़क से 100 फीट नीचे गिर गई।
महिलाएं भी थी कार में सवार
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में तीनों परिवारों के आठ सदस्य घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं। हादसे का पता लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जोनल अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती, अगले हफ्ते यहां पर होंगे इंटरव्यू- जानें डिटेल
घायलों की पहचान
- राकेश कुमार निवासी मांशला
- रीमा देवी पत्नी राकेश कुमार
- धमेंद्र कुमार निवासी शियारगी
- रीता बहन धमेंद्र कुमार
- मुस्कान कुमारी निवासी सुचेहन
- कुमारी प्रांजल नेगी निवासी मांशला
- निशांत नेगी निवासी मांशला
- रीना निवासी मांशला
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, परिजनों ने खोया नौजवान बेटा; मची चीख-पुकार
फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे से मकान और कार को काफी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि मामले में पुलिस केस दर्ज हुआ है या नहीं। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
