#रोजगार
May 20, 2025
हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती, अगले हफ्ते यहां पर होंगे इंटरव्यू- जानें डिटेल
दो दिन आयोजित किए जाएंगे साक्षात्कार
शेयर करें:
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। कांगड़ा जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं देगी।
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा दो दिन अलग-अलग जगह पर आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10 बजे यहां-यहां आयोजित किए जाएंगे-
इस साक्षात्कार में औरो टेक्सटाइल (वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड की एक इकाई) साईं रोड, बद्दी (जिला सोलन) द्वारा 200 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी द्वारा अप्प्रेन्टिसेस, मशीन ऑपरेटर और ITI टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा। निजी कंपनी जेंडोरोइट SR सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एंड पैकर के 100 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
इस साक्षात्कार में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का दसवीं, 12वीं और ITI पास होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 12,750 रुपए से 18 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-