हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार के कारण लोगों में दहशत फैल गई। बड़सर के समोह इलाके में कार काल बनकर आई- जिससे पूरा इलाका चीखों से दहल उठा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में जा घुसी।

तेज रफ्तार कार से दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि अचानक जोरदार आवाज आई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कार में परखच्चे उड़ गए हैं। जबकि, मकान और उससे सटी पशुशाला को भी भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार देने जा रही बड़ी राहत : दो महीने बाद से सस्ती मिलेगी बिजली, जानें

घर में जा घुसी कार

करम चंद ने बताया कि तेज रफ्तार कार अचानक उसके मकान और उससे सटी पशुशाला में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पशुशाला और मकान की दीवारें हिल गईं।

ड्राइवर का हुआ बुरा हाल

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, उसमें सवार ड्राइवर का भी बुरा हाल हो गया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गया।

यह भी पढ़ें : 'सुक्खू सरकार ने कर्ज में डुबोया हिमाचल', सांसद अनुराग बोले- अभी भी समय है संभल सकता है बहुत कुछ

कार में फंसा ड्राइवर

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनते ही कई लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थी। लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल, बड़सर पहुंचाया।

डॉक्टरों की निगरानी में युवक

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। फिलहाल, युवक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। घायल युवक की पहचान आशीष कुमार (25) के रूप में हुई है- जो कि सलौणी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे ऑटो में पड़ा मिला व्यक्ति, थम चुकी थी सांसें; पुलिस को इस बात का शक

जांच में जुटी पुलिस

मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर, बलबीर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस टीम मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकि से छानबीन कर रही है- ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। जल्द घायल चालक के भी बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें