कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पालमपुर क्षेत्र की बंदला पंचायत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, तीसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
खड्ड में गिरी गाड़ी
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तीनों युवक बोलेरो जीप में जा रहे थे। भारी बारिश के कारण चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित हो खड्ड में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया
भारी बारिश बनी काल
बता दें कि हादसा बीते कल देर रात करीब 11 बजे छिड़ चौक के पास पेश आया है। जांच में पाया गया है कि भारी बारिश के कारण वाहन चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 फीट न्यूगल खड्ड में समा गई।
एक ही गांव के दो बेटों की मौत
हादसे के वक्त गाड़ी में तीन युवक सवार थे- जो कि एक ही गांव से संबंध रखते हैं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आ गई पंचायत चुनाव की तारीख....इस दिन लगेगी आचार संहिता- तैयारियां तेज
मृतकों की पहचान
- अभय उर्फ अब्बू (23) पुत्र कुशल कुमार
- निशांत (27) पुत्र सतीश कुमार
यह भी पढ़ें : US-IRAN तनाव : हिमाचल के मेधावियों को झटका, नहीं मिल रहे लैपटॉप- टैबलेट; बढ़ी परेशानी
तीसरे की हालत चिंताजनक
घायल की पहचान वरुण उर्फ बन्नू पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। हादसे के वक्त गाड़ी वरुण ही चला रहा था। हादसे में वरुण को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सिविल अस्पताल पालमपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
