#अपराध

April 12, 2026

सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया

चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

शेयर करें:

Chitta supplier salman haider shimla police himachal rohru market mechanic

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर दो आरोपियों की गिरफ्तार किया। इसी के साथ-साथ गिरोह के मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाकर उसे उत्तर प्रदेश से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आ गई पंचायत चुनाव की तारीख....इस दिन लगेगी आचार संहिता- तैयारियां तेज

दुकान में नशे का धंधा

आपको बता दें कि मामला रोहड़ू क्षेत्र का है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुदड़ू मोहल्ले में स्थित एक दुकान में कुछ युवक चिट्टा की खरीद-फरोख्त में लगे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली।

53.31 ग्राम चिट्टा बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने पिंकू राम (36) निवासी कनेवरा और सुनील पुहारता (24) निवासी शरौंथा को मौके से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 53.13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

 

Chitta Suppliers

यह भी पढ़ें : US-IRAN तनाव : हिमाचल के मेधावियों को झटका, नहीं मिल रहे लैपटॉप- टैबलेट; बढ़ी परेशानी

बड़े नेटवर्क का हिस्सा

पूछताछ और तकनीकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा था।

सलमान के लिए करता था काम

जांच में पता चला कि पिंकू राम, उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी सलमान हैदर के लिए रोहड़ू क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई का काम करता था। सलमान पहले रोहड़ू बाजार में मैकेनिक रह चुका है और उसी दौरान उसने यहां अपना नेटवर्क तैयार किया था।

 

Chitta Supplier

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी हटाने को कहा तो युवक ने बुलाए बाउंसर, HRTC कंडक्टर पर बरसाए लात-घूंसे

मैकेनिक का काम कर बनाया नेटवर्क

बाद में वह इसी नेटवर्क के जरिए लगातार मादक पदार्थों की सप्लाई करता रहा। पुलिस के अनुसार, सलमान हैदर कई बार बड़ी मात्रा में चिट्टा भेज चुका था, जिसे स्थानीय स्तर पर युवाओं में बेचा जाता था। इस तरह वह पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक और सप्लायर बन चुका था।

उत्तर प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उसे उत्तर प्रदेश भेजा। लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर 11 अप्रैल 2026 को आरोपी सलमान हैदर को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कार्तिक ने पास की NDA परीक्षा- देशभर में झटका 41वां रैंक, बचपन का सपना हुआ सच

और भी हो सकती है गिरफ्तारियां

पुलिस अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख