शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां रामपुर उपमंडल के कमलाऊ क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे।
गहरी खाई में गिरी गाड़ी
इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति लापता है- जिसकी तलाश की जा रही है। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मिल रही सिर्फ महिलाओं को नौकरी : बंपर भर्ती, एक क्लिक में जानें डिटेल
सेब बेचने गए थे दो यार
जानकारी के अनुसार. ये दुखद हादसा बीती रात को पेश आया है। बताया जा रहा है कि दो यार बोलेरो कैंपर से लापूघाटी में सेब बेचने गए थे। जहां से वापस लौटते समय कमलाऊ क्षेत्र में ड्राइवर ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
एक की मौत, दूसरा लापता
इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति लापता है- जिसकी तलाश की जा रही है। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- सूबे के 100 प्राइमरी-मिडिल स्कूलों पर जड़ा परमानेंट ताला
घर के पास मिली मौत
मृतक की पहचान देव कुमार के रूप में हुई है- जो कि कमलाऊ का ही रहने वाला था। दुखद बात यह है कि मृतक का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लापता व्यक्ति की पहचान हरदयाल के रूप में हुई है- जो कि मसारना गांव का रहने वाला था।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मामले की पुष्टि करते हुए DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
