सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में रक्षा बंधन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। इसी बीच सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक परिवार ने रक्षा बंधन से कुछ ही दिन पहले अपना बेटा खो दिया है। बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
HRTC बस और बाइक की टक्कर
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की शाम यानी कल शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मोहल्ला गोबिंदगढ़ में पार्क के पास HRTC बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : पांच जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मंडरा रहा खतरा
युवक की मौके पर ही मौत
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया।
बाइक पर सवार थे दो युवक
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों युवक पेट्रोल पंप की तरफ से दिल्ली गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली गेट की ओर से पेट्रोल पंप की तरफ आ रही HRTC बस से गोबिंदगढ़ मोहल्ले में पार्क के पास बाइक की टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले बनाया वीडियो- मां-बाप पर लगाए गंभीर आरोप
टक्कर से बाइक समेत गिरे युवक
बस और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
दूसरे युवक की हालत गंभीर
हादसे में गोबिंदगढ़ निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुल्हन लेने निकला दूल्हा.. उफनते नाले ने रोका रास्ता, बारातियों ने पीठ बैठाकर पार करवाया
CCTV में कैद हुआ हादसा
घटना से जुड़ी एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बाइक और बस के बीच हुई टक्कर का घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
