मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पल्स पोलियो अभियान में अपनी ड्यूटी निभा रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दुखद मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ड्यूटी कर रही महिला की मौत

यह घटना सदर मंडी उपमंडल के मट्ठ क्षेत्र में पेश आई है। मृतका की पहचान 52 वर्षीय हर्षा देवी के रूप में हुई है- जो कि मट्ठ आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी। परिजनों ने बताया कि बीते कल हर्षा छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने और डोर-टू-डोर मार्किंग का काम रह रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दलित महिला केस: किसे बचा रही थी पुलिस? SHO सस्पेंड, DC-SP भी...

खाई में गिरी महिला

गांव के एक मकान की दीवार पर मार्किंग करते हुए अचानक हर्षा का पैर फिसला और वो खाई में जा गिरी। हादसे में हर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

सिर में आई गंभीर चोट

लोगों ने आनन-फानन में हर्षा को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में ग्राहक बन पहुंची पुलिस, लग रही थी जिस्म की बोली- 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

एंबुलेंस में बिगड़ी हालत

परिजनों ने बताया कि PGI चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में हर्षा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गईऐसे में परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए AIIMS बिलासपुर ले गएजहां पर उपचार के दौरान हर्षा ने दम तोड़ दिया

सदमे में पूरा परिवार

हर्षा देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम पसरा हुआ हैलोगों का कहना है कि हर्षा बहुत ही शांत और मिलनसार स्वभाव की थीहर्षा हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहती थीउसकी अचानक हुई मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आवारा कुत्ता उठा लाया नवजात, नोचता देख लोगों ने छुड़वाया- कलयुगी मां की खोज में पुलिस

मामले के बारे में बताते हुए CMO डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि ये बेहद दुखद है कि महिला ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आज दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें