मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह का सफर एक परिवार के लिए अचानक हादसे में बदल गया। भटेहड़-कुन्नू के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रोड रोलर से कार की टक्कर

हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें पधर से जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- टांडा कॉलेज में PG डॉक्टर से बदसलूकी- स्टाफ कर्मी ने गलत तरीके से छुआ, गंदी हरकत भी की

कब पेश आया हादसा?

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार मंडी से पधर की तरफ जा रही थी। आज सुबह करीब पौने सात बजे जब कार भटेहड़ गांव के पास पहुंची- उस समय NH पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कंपनी की ओर से रोड रोलर को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे रोड रोलर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार कि घूम गई कार

रोड रोलर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की दिशा ही बदल गई और वह घूमकर मंडी की तरफ मुड़ गई। हादसे में ऑल्टो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- HP : अपने बेटे का जन्मतिथि तक नहीं जानता था शख्स, पत्नी पर लगाए आरोप- कोर्ट ने बुरी तरह लताड़ा

कार में फंस गए लोग

हादसे की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने भी तुरंत मदद शुरू की। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया गया।

 

3 बच्चों की हालत गंभीर

पधर अस्पताल पहुंचने के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके चलते उन्हें आगे के उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार भी अस्पताल में जारी है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता के लौटने का इंतजार कर रहे थे बच्चे, रात को घर पहुंची देह- बेसुध हुई पत्नी

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। आशंका है कि वाहन चलाते समय चालक का ध्यान कुछ पल के लिए भटका और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हालांकि पुलिस ने अभी हादसे की अंतिम वजह की पुष्टि नहीं की है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में निर्माण स्थल की स्थिति और रोड रोलर की पार्किंग व्यवस्था को भी देखा जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि-

  • निर्माण कार्य के दौरान रोड रोलर को सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा किया गया था?
  • क्या वहां वाहन चालकों को पहले से पर्याप्त चेतावनी देने के लिए संकेतक या बैरिकेड लगाए गए थे?

यह भी पढ़ें- हिमाचल : अपनी सगी बेटी को भी नहीं छोड़ा, 3 साल तक करता रहा नीचता- मिली 20 साल की सजा

कैसे पेश आया हादसा?

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। चालक को नींद की झपकी आने की बात प्रारंभिक तौर पर सामने आई है। मगर दुर्घटना की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी। पुलिस यह भी देख रही है कि सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।