कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां गूंजती थींए वहां अब मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के साथ.साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह दर्दनाक दुर्घटना कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बबेली में आईटीबीपी कैंप के समीप पेश आई। यहां बाइक पर सवार दो युवकों को एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रात करीब 10 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के बायला निवासी चेतन पुत्र टिक्कम राम अपने साथी योगेश पुत्र गोवर्धन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब दोनों युवक बबेली स्थित आईटीबीपी शिविर के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान एक जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भिड़ंत से दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव की जमीन में 200 साल से दफन है खजाना! सरकार से खुदाई की उठाई मांग

टक्कर इतनी भीषण कि नहीं बच सकी चेतन की जान

हादसे में चेतन को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक योगेश भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए नियमों से चलेगी HIMCARE: कई परिवार होंगे बाहर, आदित्य बिड़ला कंपनी संग करार

जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चेतन की असमय मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों और गांव के लोगों तक पहुंची, हर तरफ चीख-पुकार और शोक का माहौल बन गया। जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ पाला था, उसकी अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग हुआ लाचार, जमीन के फेर में अटकीं PMGSY की 950 सड़कें

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जीप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जयराम ठाकुर ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युवक की फोटो शेयर करते हुए जंजैहली के बायला निवासी चेतन पुत्र टिक्कम राम के निधन को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें