राजनीति

#विविध

November 24, 2026

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग हुआ लाचार, जमीन के फेर में अटकीं PMGSY की 950 सड़कें

केंद्र नहीं देता जमीन अधिग्रहण का खर्च

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी PMGSY के तहत प्रस्तावित 950 सड़कों का निर्माण जमीन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अटक गया है। लोक निर्माण विभाग ने अब स्पष्ट कर दिया है कि जिन गांवों के लोग सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन विभाग के नाम गिफ्ट डीड के जरिए हस्तांतरित करेंगे, उन्हीं सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। जमीन विभाग के नाम होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

2559 प्रस्तावों में 950 जगह जमीन का पेच

PMGSY-चार के तहत विभाग ने 2559 नई सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए थे। इनमें से 950 मामलों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। शिमला, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिलों में ऐसे मामले सबसे अधिक सामने आए हैं। अब पंचायतों की भी इसमें जिम्मेदारी तय की जाएगी। पंचायत प्रधान को लिखित रूप में प्रमाणित करना होगा कि गांव के जमीन मालिकों ने सड़क के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए नियमों से चलेगी HIMCARE: कई परिवार होंगे बाहर, आदित्य बिड़ला कंपनी संग करार

मुआवजे की देनदारी बन रही बड़ी चुनौती

विभाग के अनुसार, पहले से बनी सड़कों के लिए जमीन का मुआवजा देने की देनदारी 1200 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। सभी लंबित मामलों में ब्याज जोड़ने पर यह राशि करीब 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। हाई कोर्ट ने सीता राम और चंदर सिंह मामलों में स्पष्ट किया है कि सहमति और मुआवजे के बिना किसी की जमीन लेना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

केंद्र नहीं देता जमीन अधिग्रहण का खर्च

PMGSY की 2012 की गाइडलाइन के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण का खर्च केंद्र सरकार नहीं उठाती। इसकी व्यवस्था राज्य सरकार को करनी होती है या ग्रामीणों से जमीन दान में लेनी होती है। इसी वजह से विभाग ने गिफ्ट डीड अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हरियाणा में HRTC चालक-परिचालक से मा**रपीट, ढाबे पर हुआ विवाद- पुलिस पर FIR न करने का आरोप

 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई बार ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए पहले सहमति देते हैं, लेकिन सड़क बनने के बाद मुआवजे के लिए अदालत पहुंच जाते हैं। विभाग अब ऐसी स्थिति से बचने के लिए निर्माण से पहले जमीन अपने नाम करवाएगा।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख