चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में दुखद घटना घटी है। यहां पर साहो क्षेत्र के एक घर के रसोई घर में प्रेशर कुकर फट गया है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पड़ोस के लोग सब बाहर निकल आए।
रसोई में फटा प्रेशर कुकर
दुखद बात ये हे कि प्रेशर कुकर फटने से एक 12 साल का बच्चा झुलस गया है। बच्चा करीब 40 फीसदी जल गया है। उसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचलियों ने निभाया इंसानियत का धर्म- अंजाने को दी अंतिम विदाई, परिवार ने ठुकरा दी थी देह
बुरी तरह झुलसा बच्चा
परिजनों ने बताया कि बच्चा रसोई में था। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया और उसमें रखी दाल बच्चे के मुंह तथा शरीर के कई हिस्सों में गिर गई। जिसके कारण बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
शरीर पर गिरी दाल
गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ है। दाल शरीर पर गिरते ही बच्चा जोर से चिल्लाया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखते हुए उसे दाखिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में स्प्रे करते एक लापरवाही पड़ी भारी, थम गई किसान की सांसें
40 फीसदी झुलसा बच्चा
फिलहाल, बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। मगर बच्चा करीब 40 फीसदी जल गया है। बच्चा अभी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर जो जलन के घाव हैं, उनकी ड्रेसिंग की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
