शिमला। अगर आप भगवान में आस्था रखते हैं और घूमने के भी शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ग्राहकों को मौका दे रहा है एक ऐसे ट्रेवल प्लान का जो शायद ही कोई ना लेना चाहे। आप भारत गौरव एक्प्रेस से भारत के चार ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। इतना ही नहीं इस पैकेज में आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देख पाएंगे। आइए जानते हैं IRCTC के इस ट्रेवल पैकेज की। IRCTC के इस पैकेज की यात्रा दिन की होगी जिसका आगाज 25 अकटूबर से होगा।
कहां से शुरू होगा सफर
IRCTC की स्पेशल ट्रेन का सफर अमृतसर से शुरु होगा। आप अमृतसर से ट्रेन ले सकते हैं या फिर कुछ और स्टेशन भी हैं जहां से आप इस यात्रा को शुरू कर सकते हैं। ये ट्रेन जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी स्टेशन पर रूकेगी।
यह भी पढ़ें :हिमाचल : कलयुगी बेटे की करतूत, पैसों को लेकर हुई बहस- परलोक पहुंचा दी अपनी मां
5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
इस यात्रा में चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। इनमें मध्य प्रदेश का महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर टेंपल शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के नागेश्वर और सोमनाथ टेंपल शामिल हैं।
जाएंगे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
ज्योतिर्लिंगों के अलावा यात्रियों को गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी करवाए जाएंगे। साथ ही गुजरात के केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी यात्रियों को दिखाई जाएगी।
यह भी पढ़ें :हाईकोर्ट से मिली राहत : SMC और PTA शिक्षकों को मिलेगा यह लाभ- जानें फैसला
सुविधा के लिए 3 कैटेगरी
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 762 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए तीन कैटिगरी बनाई गई हैं। इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट कैटेगरी में टिकट बुक किया जा सकता है।
कैटेगरी तय करेगी किराया
यात्रा का किराया 19,555 रुपये से शुरू होकर 39,410 रुपये प्रति यात्री तक है। किराया आपकी चुनी हुई कैटिगरी पर तय होगा। इस पैकेज में आपको शाकाहारी भोजन, ठहरने की व्यवस्था, टूरिस्ट प्लेसेज तक आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट, यात्रा बीमा और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें : धर्मपुर बस अड्डे से मिला सबक, CM सुक्खू बोले अब नहीं दोहराई जाएगी ऐसी गलती
पैकेज में नहीं होंगी ये चीजें
भारत गौरव एक्सप्रेस के इस स्पेशल पैकेज में कई चीजें शामिल नहीं हैं। इसमें स्मारकों की एंट्री फीस यात्री को खुद देनी होगी। वेटर या गाइड को दी गई टिप भी पैकेज में शामिल नहीं होगी।
कैसे करें यात्रा की बुकिंग ?
यात्रा की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली के IRCTC क्षेत्रीय कार्यालयों में भी बुकिंग की सुविधा रहेगी। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को मान्यता प्राप्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट लाने की सलाह दी गई है।
