शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2026-2027 पेश करेंगी। इस बजट से लोगों की बहुत उम्मीदें टिकी हुई हैं।
आज से होंगे बड़े बदलाव
हालांकि, आज से कई नियमों में भी बड़ा बदलाव होगा- जिससे हिमाचल में कई चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इन बदलाव सीधे आपकी जेब, रोज़मर्रा की जिंदगी और प्लानिंग को प्रभावित करेंगे। आज से ना सिर्फ बीड़ी-सिगरेट और पान मसाला महंगे होंगे, बल्कि गैस सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। साथ ही FASTag, जमीन रजिस्ट्रेशन और बस छूट जैसे नियम भी बदल जाएंगे। इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंजाब रोडवेज की बस से सप्लाई हो रही थी चरस, पुलिस ने दो तस्करों को रंगे-हाथों पकड़ा
केंद्रीय बजट और टैक्स में राहत की उम्मीद
बता दें कि आज सबकी निगाहें केंद्रीय बजट पर टिकी हैं। इस बार मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में राहत मिल सकती है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास पर सब्सिडी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। किसानों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा सरकार हेल्थ और डिफेंस सेक्टर में भी बड़े फैसले कर सकती है। रोजगार और स्वरोजगार पर भी ध्यान दिया जाएगा। यानी आम जनता को ये देखना होगा कि इस बार बजट से कितनी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आज से अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल
हिमाचल में HRTC बस छूट का बदलाव
हिमाचल में HRTC बस में मिलने वाली छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्होंने हिम बस कार्ड बनवाया है। जो लोग अभी तक कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, उनके पास अब सिर्फ दो दिन का समय है। कार्ड के लिए आप लोक मित्र केंद्र या HRTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए राहत
वहीं, FASTag में “Know Your Vehicle” (KYV) प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। यानी अब पुराने फास्टैग होल्डर्स को रूटीन KYV से नहीं गुजरना होगा। बैंकों की जिम्मेदारी होगी कि टैग जारी करने से पहले वाहन की पूरी जांच कर लें। अब सिर्फ किसी गड़बड़ी की शिकायत आने पर ही दोबारा जांच होगी। इससे टोल प्लाजा पर सफर आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़े: हिमाचल की पंचायतों में सुक्खू सरकार ने लगाए एडमिनिस्ट्रेटर, इन अधिकारियों को सौंपी शक्तियां
जमीन और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में बदलाव
आज से जमीन और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ खरीदार और विक्रेता ही नहीं, बल्कि गवाहों का भी आधार जांचा जाएगा।
सभी उपनिबंधक कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं, जो UIDAI सर्वर से जुड़ी होंगी। अगर अंगूठे का मिलान नहीं होता है तो फेस ऑथेंटिकेशन या मोबाइल OTP के जरिए पहचान होगी। इससे बेनामी संपत्तियों की रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी।
यह भी पढ़ें : DC ऑफिस को मिली ब*म से उड़ाने की ध.मकी, नालागढ़ थाना ब्ला*स्ट केस में अरेस्ट हुए हैं दो आतंकी
तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला होगा महंगा
तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला पर नया टैक्स लागू होगा। GST के अलावा एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस भी लगेगा। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में लगभग 3 से 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी सिगरेट और पान मसाले के शौकीनों के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।
बदल सकती हैं LPG, CNG, PNG और ATF की कीमतें
इसके अलावा अगर हम बात करें तो हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। आज से भी नई कीमतें लागू होने की संभावना है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बदलती रहती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल NTT भर्ती संकट: 6297 पदों के लिए मात्र 87 अभ्यर्थी पात्र, JBT- B.Ed को मिलेगा मौका?
घरेलू सिलेंडर की कीमत में पिछले समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही CNG, PNG और ATF की नई कीमतें भी 1 फरवरी से लागू हो जाएंगी। अब देखना होगा कि आम जनता को महंगाई का झटका लगेगा या थोड़ी राहत मिलेगी।
