#यूटिलिटी
November 1, 2026
हिमाचल भाजपा ने खो दिया युवा नेता, दिवाली से पहले दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
भाजपा के इस अहम पद पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक ओर लोग दिवाली की तैयारियों और त्योहार की खुशियों में जुटे हुए थेए वहीं भरमौर क्षेत्र के एक परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भाजपा के युवा नेता एवं ग्राम पंचायत कुठेड़ के पूर्व उपप्रधान अनिल कुमार का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
अनिल कुमार के निधन की खबर सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके जाने से जहां पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दियाए वहीं उनकी दो बेटियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। परिवार पर आए इस दुख ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
अनिल कुमार भरमौर भाजपा में सक्रिय युवा नेताओं में शामिल रहे हैं और उन्होंने पार्टी के पूर्व युवा उपाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अलावा वह ग्राम पंचायत कुठेड़ के पूर्व उपप्रधान भी रहे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भरमौर और होली क्षेत्र के लोगों ने उनके असामयिक निधन को बड़ी क्षति बताया।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने हिमाचल को दी बड़ी राहत: करोड़ों के बजट को दी मंजूरी; जानें कहां होगा खर्च
महज 41 वर्ष की उम्र में अनिल कुमार के निधन ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार के जवान सदस्य के अचानक चले जाने से घर में त्योहार की तैयारियों की जगह मातम पसर गया। दिवाली के अवसर पर जहां घरों में खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहीं अनिल कुमार के परिवार के लिए यह समय जीवन के सबसे कठिन दौर में बदल गया। दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठने की खबर ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं! पुलिस के साथ मैदान में उतरेंगी आशा वर्कर्स
अनिल कुमार के निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को होली बाजार सुबह 11 बजे तक बंद रखा गया। बाजार बंद रखकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने दिवंगत अनिल कुमार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम पंचायत कुठेड़ और समूचे होली क्षेत्र में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल कुमार सामाजिक कार्यों और क्षेत्रीय गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।
अनिल कुमार के निधन पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। विभिन्न नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा गया कि ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
अनिल कुमार के निधन को केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के युवा नेता और पंचायत के पूर्व उपप्रधान के तौर पर उन्होंने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से भाजपा, ग्राम पंचायत कुठेड़ और पूरे होली क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार के लिए यह दुख बेहद गहरा है, क्योंकि एक पत्नी ने अपना पति और दो बेटियों ने अपने पिता को खो दिया। एक ओर दिवाली की खुशियों की तैयारियां थीं, दूसरी ओर परिवार के जवान बेटे के निधन ने पूरे घर को गम में डुबो दिया। अनिल कुमार के जाने से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में एक ऐसी कमी पैदा हो गई है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।