#यूटिलिटी

February 1, 2026

सावधान हिमाचल! भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आज से अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिन मौसम खराब बना रह सकता है।

तीन दिन बारिश-बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार 1 फरवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : DC ऑफिस को मिली ब*म से उड़ाने की ध.मकी, नालागढ़ थाना ब्ला*स्ट केस में अरेस्ट हुए हैं दो आतंकी

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

जनजीवन होगा प्रभावित

खासकर शिमला, कुल्लू और चंबा के ऊपरी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। बर्फ गिरने से इन क्षेत्रों में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है और सड़कों पर फिसलन बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: हिमाचल की पंचायतों में सुक्खू सरकार ने लगाए एडमिनिस्ट्रेटर, इन अधिकारियों को सौंपी शक्तियां

तापमान में गिरावट दर्ज

वहीं प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। बारिश के कारण सुबह और शाम के समय सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अहम अनुमान जताया है। बारिश और बर्फबारी के चलते राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड से बचाव के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट, हिमाचल में बनता था ये ज.हर; 3 धरे

किसानों-बागवानों को चिंता

बर्फबारी की आशंका को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों और बागवानों के लिए यह मौसम जहां एक ओर फसलों और सेब की बागवानी के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है, वहीं अधिक ठंड और पाले से नुकसान की चिंता भी बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख