#अपराध

January 31, 2026

DC ऑफिस को मिली ब*म से उड़ाने की ध.मकी, नालागढ़ थाना ब्ला*स्ट केस में अरेस्ट हुए हैं दो आतंकी

यूक्रेनी भाषा में भेजे गए मेल से मचा हड़कंप, डीसी ऑफिस खाली कराया गया

शेयर करें:

DC Office Bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ में नए साल के पहले ही दिन हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी, कि अब बिलासपुर जिला के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। आज शनिवार को बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिला मुख्यालय में अफरा.तफरी का माहौल बन गया।

नालागढ़ थाना केस में दो आतंकी अरेस्ट

बता दें कि इससे पहले नए साल के पहले ही दिन नालागढ़ पुलिस थाना के पास बम धमाका हुआ था। इस मामले के तार पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े हुए पाए गए हैं। मामले की जांच करते हुए पंजाब पुलिस ने दो आतंकियों को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच अभी चल ही रही थी, कि अब बिलासपुर डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। 

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट, हिमाचल में बनता था ये ज.हर; 3 धरे

डीसी ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी

डीसी ऑफिस बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक ई.मेल आईडी पर भेजी गई थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि ई.मेल यूक्रेनी भाषा में लिखी गई थी। शुरुआती तौर पर भाषा स्पष्ट न होने के कारण मेल की गंभीरता का अंदाजा नहीं लग पाया, लेकिन जब इसका अनुवाद किया गया तो उसमें डीसी कार्यालय को निशाना बनाने की बात सामने आई।

प्रशासन ने तुरंत खाली कराया परिसर

धमकी की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया। डीसी ऑफिस परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूरे इलाके को सील कर दिया गया और किसी भी तरह की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। शनिवार होने के बावजूद देर शाम तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर डटे रहे। सुरक्षा कारणों से जांच पूरी होने तक परिसर को खाली ही रखा गया।

 

यह भी पढ़े: हिमाचल की पंचायतों में सुक्खू सरकार ने लगाए एडमिनिस्ट्रेटर, इन अधिकारियों को सौंपी शक्तियां

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और विशेष सुरक्षा टीमें पहुंचीं। डीसी ऑफिस के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई। कार्यालय कक्षों, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के परिसर को बारीकी से खंगाला गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता का इंतजार करते रह गए 2 मासूम, घर लौटी देह- गम में डूबा इलाका

साइबर जांच भी तेज

पुलिस ने इस मामले को केवल स्थानीय धमकी मानकर नहीं छोड़ा है। साइबर सेल को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ई-मेल किस सर्वर से, किस देश से और किस व्यक्ति या संगठन द्वारा भेजा गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ई-मेल की लोकेशन और नेटवर्क ट्रेल खंगाली जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : 7 जवानों संग पाक के 500 सैनिकों से भिड़ा था हिमाचल का ये शेर, मिला था भारत का पहला परमवीर चक्र

नालागढ़ धमाका केस से जुड़े हैं आतंकी तार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाना के बाहर हुए बम धमाके ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। इस मामले में पंजाब से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या बिलासपुर को मिली बम धमकी का कोई संबंध उस आतंकी नेटवर्क से है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं और प्रदेशभर में हाई अलर्ट बनाए रखा गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख