#यूटिलिटी

October 28, 2026

हिमाचल : राशन कार्ड धारकों को दिवाली तोहफा, एडवांस में मिलेगा सरसों के तेल और....

दो कंपनियों को मिला तेल सप्लाई का टेंडर

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में दिवाली से पहले सरसों का तेल मिलने की उम्मीद है। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल की सप्लाई के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। निगम का कहना है कि अगले एक हफ्ते में तेल सभी जिलों तक पहुंच सकता है। इसके बाद सरकारी डिपुओं में राशन कार्डधारकों को तय मात्रा में सरसों का तेल दिया जाएगा। 

7 महीने से रिफाइंड तेल की सप्लाई थी बंद 

पिछले करीब सात महीने से सरकारी डिपुओं में रिफाइंड तेल की सप्लाई नहीं हो रही थी। वहीं, डिपुओं में सरसों के तेल का स्टॉक भी खत्म हो गया था। ऐसे में राशन कार्डधारकों को तेल लेने में परेशानी हो रही थी। अब सरसों के तेल की नई सप्लाई शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाल्मीकि गेट विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, SHO समेत 14 घायल- 12 लोग गिरफ्तार

दो कंपनियों को मिला तेल सप्लाई का टेंडर

इस बार डिपुओं में सरसों का तेल पहुंचाने का काम दो कंपनियों को दिया गया है। इनमें गोकुल एग्री इंटरनेशनल लिमिटेड और शक्ति न्यूट्रिशंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन्हीं कंपनियों के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेल की सप्लाई की जाएगी।

परिवार के सदस्यों के हिसाब से मिलेगा तेल

राशन कार्ड पर दो से ज्यादा सदस्य हैं तो परिवार को दो लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। वहीं, दो से कम सदस्य होने पर एक लीटर तेल मिलेगा। यानी परिवार में सदस्यों की संख्या के हिसाब से तेल की मात्रा तय की गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के चार दोस्तों ने नौकरी छोड़कर खड़ी की अपनी कंपनी, 70 लोगों को दिया रोजगार

अगले एक सप्ताह में डिपुओं तक पहुंचने की उम्मीद

खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों के तेल की सप्लाई के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। निगम को उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में तेल सरकारी राशन डिपुओं तक पहुंच जाएगा। इसके बाद पात्र राशन कार्डधारकों को डिपुओं से सरसों का तेल मिलना शुरू हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, अगले 48 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

 

खाद्य आपूर्ति निगम के जीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि सरसों के तेल की सप्लाई के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और अगले एक सप्ताह में डिपुओं में तेल उपलब्ध करवाने की उम्मीद है। इस बार तेल की सप्लाई के लिए दो कंपनियों को टेंडर दिया गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख