शिमला। बढ़ती महंगाई के बीच जनता को एक और झटका लगा है। सस्ते राशन की आस लगाए लोगों को अब ये भी नहीं मिल पाएगा। सरकार द्वारा दिए जा रहे सस्ते राशन से कई लोगों को फायदा मिलता है। सोचिए अगर अचानक इस लाभ को बंद कर दिया जाए।
5 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे बंद
तो खबर यही है कि सरकार करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों का राशन कार्ड ब्लॉक करने जा रही है। कांगड़ा में तो 2500 कार्ड पहले ही ब्लॉक हो चुके हैं। ऐसे में आप भी चिंता की स्थिति में होंगे कि कहीं आपका कार्ड भी ब्लॉक तो नहीं हो जाएगा। आपकी चिंता को हम दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं क्यों आपका राशन कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य के विभाग को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, NH के लिए करोड़ों रुपए किए मंजूर
उन लोगों को सस्ते राशन का लाभ नहीं मिलेगा जिनके पास
- दो हेक्टेयर जमीन हो
- पक्का मकान हो
- जो लंबे समय से राशन ना ले रहे हों
- दो या चार पहिया वाहन हो
- जो GST भरते हों
- जिनका सालाना टर्नओवर 6 लाख से ज्यादा हो
गाड़ी-बाइक वालों का कार्ड होगा बंद
ऐसे में अब लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिनके पास कम जमीन है, पक्का मकान नहीं है, जिनके पास बाइक या गाड़ी नहीं है। अब लाभ उन पात्र लोगों को मिलेगा जिन्हें सच में इसकी जरूरत है, जो बाजार में मिल रहे महंगे राशन को नहीं खरीद पा रहे।
यह भी पढ़ें: IND vs SA T-20 Match : सस्ती टिकटें चंद घंटों में खत्म, मैच देखने के अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
सूची से हटाया जा रहा लोगों का नाम
दरअसल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में BPL, अंत्योदय और IRDP सहित अन्य वर्गों में सस्ते राशन का लाभ ले रहे लोगों को सूची से हटा रहा है। ऐसे में कई लोगों के राशन कार्ड पर खतरा मंडरा रहा है।
केंद्र ने दी उपभोक्ताओं की जानकारी
विभाग को उपभोक्ताओं की ये जानकारी केंद्र से प्राप्त हुई है। इसके बाद राज्य में कार्डों को ब्लॉक करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग की ओर से ये कार्य योग्य व्यक्तियों को राशन का लाभ देने के लिए किया जा रहा है जिन्हें सच में इसकी आवश्यकता है।
