शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने कम संख्या वाले कई स्कूलों पर ताला जड़ दिया है। पहले सरकार ने पांच छात्रों से कम संख्या वाले स्कूलों को बंद किया था। अब सरकार ने 10 से कम संख्या वाले स्कूलों की भी सूची मांगी है। इस सब के बीच अब हिमाचल की सुक्खू सरकार कम संख्या वाले कॉलेजों पर भी ताला जड़ने की तैयारी कर रही है।

सुक्खू सरकार कम संख्या वाले कॉलेजों को करेगी बंद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अब कम इनरोलमैंट वाले कॉलेजों को बंद करने जा रही है। सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने शिक्षा विभाग से ऐसे कॉलेजों की सूची मांगी है, जहां पर छात्रों की 50 या इससे कम है। ऐसे कॉलेजों को सुक्खू सरकार बंद करने जा रही है। कम इनरोलमैंट वाले बंद किए जा रहे कॉलेजों मंे पढ़ने वाले छात्रों को साथ लगते कॉलेजों में भेजा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में छात्रों की संख्या अनुसार नियुक्त होंगे शिक्षक

क्या बोले शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार 50 या इससे कम छात्र संख्या वाले कालेजों को मर्ज करने जा रही है। इसको लेकर विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकार सरकारी स्कूलों की तर्ज पर कॉलेजों में भी शिक्षकों की युक्तिकरण करेगी। 

कब से शुरू होगी प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि मुख्यालयों व शहरों के कालेजों में दूर-दराज क्षेत्रों के कालेजों के मुकाबले छात्रों की संख्या बेहतर है। ऐसे में सरकार इनको मर्ज करने जा रही है। कांग्रेस सरकार ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद उसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी।

 

यह भी पढ़ें : फरवरी में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

300 से अधिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी

बता दें कि हिमाचल में सत्ता संभालते ही कांग्रेस सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने पांच से कम संख्या वाले कई स्कूलों को बंद कर दिया है। वहीं अब 10 से कम संख्या वाले 300 से अधिक स्कूलांे को मर्ज करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खुल रहे नए राशन डिपो, आप भी कर सकते हैं अप्लाई- जानें कैसे

शिक्षकों को भी मर्ज करेगी सरकार

विभाग इन 300 से अधिक स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का युक्तिकरण करेगा। इन स्कूलों में 800 से अधिक शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। स्कूलों को मर्ज करने के बाद यहां पर तैनात शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी होगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें