शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। हिमाचल में एक तरफ जहां सरसों तेल रिफाइंड और दालों के बढ़ते दामों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं अब आम जनता पर एक और बढ़ा महंगाई का भार पड़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को अपने सपनों का घर बनाना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इसका बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ना है। सीमेंट के दामों में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। जिसके चलते अब मध्यम वर्गीय परिवार के लिए घर बनाना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

तेल-दालों के बाद चीनी के रेट भी बढ़े

दरअसल हिमाचल प्रदेश में पिछले 10 से 15 दिनों में सरसों तेल, रिफाइंड और दालों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब जीरा और चीनी के दामों में भी भारी उछाल आया है। खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने से ना सिर्फ महिलाओं की रसोई का जायका बदल गया है। वहीं आम जनता की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुबह-सवेरे खाई में लुढ़की गाड़ी, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- 2 की हालत नाजुक

सीमेंट कंपनी ने डीलरों को भेजी कीमत बढ़ने की सूचना

इस सब के बीच अब हिमाचल में सीमेंट के दाम बढ़ने जा रहे हैं। सीमेंट के दाम बढ़ने से आम जनता को घर बनाना मुश्किल हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों  ने आम आदमी की जेब पर बोझ डालते हुए सीमेंट के प्रति बैग पर 10 रुपए  की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने रविवार को अपने डीलरों को कीमतें बढ़ाने की सूचना भेज दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से पेपर देने निकली दो सहेलियां, एक की मिली देह- 10वीं की पढ़ती हैं दोनों

 

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में अल्ट्राटेक के डीलर बलदेव और रितेश ने सीमेंट के दाम बढ़ने की बात का खुलासा किया है। हालांकि नई दरें कब से लागू होंगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि इस नई वृद्धि के बाद न केवल निजी मकान बना रहे मध्यम वर्गीय परिवारों का पूरा बजट गड़बड़ा जाएगा, बल्कि सरकारी और निजी ठेकेदारों के सामने भी काम जारी रखने का संकट खड़ा हो जाएगा।

430 से 450 में मिलेगी सीमेंट का बैग

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताज़ा बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में सीमेंट की कीमतों में सीधा उछाल आ जाएगा। अगर आप निर्माण का काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अपने जिले में सीमेंट का नया भाव ज़रूर जान लें। प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों सहित मैदानी और निचले जिलों में पहले सीमेंट की एक बोरी 420 रुपये में मिल रही थी। अब 10 रुपये बढ़ने के बाद ग्राहकों को प्रति बैग 430 रुपये तक मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : विधानसभा विंटर सेशन का आज पहला दिन: सुक्खू सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

 

इतना ही नहीं प्रदेश के ऊपरी इलाकों में सीमेंट के दाम इससे भी अधिक होने का अनुमान है। कुल्लू और ऊपरी इलाकों में परिवहन और ढुलाई खर्च अधिक होने के कारण कुल्लू में सीमेंट सबसे महंगा हो गया है। यहां अब एक बोरी के लिए लोगों को करीब 450 रुपए देने पड़ सकते हैं।

दो बार 5-5 रुपये और अब सीधा 10 रुपए का झटका

प्राप्त जानकारी के चलते सीमेंट के दामों में ये बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है, बल्कि कंपनियां पिछले कुछ समय से किस्तों में ग्राहकों की जेब काट रही हैं। इससे पहले भी दो बार 5 - 5 रुपये प्रति बैग दाम बढ़ाए जा चुके हैं। अब ऐसे में सीधा 10 रुपये प्रति बैग दाम बढ़ाए जा चुके हैं। अब सीधा 10 रुपये प्रति बैग की वृद्धि होने से पिछले तीन महीनों में निर्माण कार्यों की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है। पहले ही सरिया, रेत और बजरी के ऊंचे दामों से परेशान कई लोगों ने महंगाई के डर से अपना निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा नेताओं के साथ वायरल हुई MLA सुंदर ठाकुर की तस्वीर, तेज हुई सियासी हलचल

छोटे ठेकेदारों और दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें

सीमेंट महंगा होने की मार केवल घर मालिकों पर ही नहीं, बल्कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों पर भी पड़ी है। छोटे ठेकेदारों का कहना है कि पुराने रेट पर लिए गए काम को अब नए दामों पर पूरा करना घाटे का सौदा बन गया है। वहीं, नए काम शुरू न होने के कारण राजमिस्त्री और दिहाड़ी मजदूरों के सामने भी रोजगार का संकट गहराने लगा है।

हिमाचल में उत्पादन, फिर भी बाहरी राज्यों से महंगा क्यों?

मिली जानकारी के अनुसार इस बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश की आम जनता में भारी नाराजगी है। लोगों का सीधा और प्रैक्टिकल सवाल है कि जब हिमाचल में ही बड़े सीमेंट प्लांट लगे हैं और यहीं के पहाड़ों का चूना पत्थर इस्तेमाल होता है, तो फिर पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों के मुकाबले हिमाचल में सीमेंट महंगा क्यों बिक रहा है? जनता ने राज्य सरकार से मांग की है कि सीमेंट कंपनियों की इस मनमानी पर तुरंत लगाम लगाई जाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें