राजनीति

#यूटिलिटी

November 9, 2026

हिमाचल : मौसम देगा दिवाली तोहफा! बर्फ की बिछेगी सफेद चादर- जानें कबसे

15 नवंबर तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। दीवाली के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा और किन इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 9 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। वहीं, 10 और 11 नवंबर को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आँगन में बेटे की अर्थी देख बेसुध हुई मां, चंद घंटों में छोड़ गई दुनिया

15 नवंबर तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर तक रहने का अनुमान है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में सर्दी से बचाव की तैयारी करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी निहारिका का विदेश में जलवा, ब्रॉन्ज मेडल जीत बढ़ाया देश का मान

दीवाली के बाद मंडी और सुंदरनगर में छाया कोहरा

दीवाली के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह मंडी और सुंदरनगर में कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडी में सुबह के समय दृश्यता करीब 200 मीटर और सुंदरनगर में 300 मीटर दर्ज की गई।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख