Rashifal 4 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। आज 4 अप्रैल को गुरुवार है। गुरुवार को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। आज का दिन कुछ राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: इस राशि वालों के लिए आज यानी गुरुवार का दिन काफी शुभ है। मेष राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ के योग हैं। काफी संघर्ष के बाद आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। वृषभ राशि: वृष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपके घर में शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन पर चर्चा होगी। आज कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग बनेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियां कम होगी। व्यापार के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे आपका काम और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको तेजी से आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे और आपकी खुद की नजर भी इन उपलब्धियों को लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी चाहिए। व्यापार में आपको अपना कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ने की आदत बनी रहेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को स्वयं करें अन्यथा बना काम बिगड़ जाएगा। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। आज विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग है। ससुराल पक्ष से कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी उन्नतिकारक सिद्ध होंगे। उद्योग धंधे में आई बाधा शासन सत्ता के सहयोग से दूर होगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा में कुछ कमी रहेगी। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज आप उनकी तरक्की का प्रयास करेंगे। सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मान से भरा होगा। आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी। आज माता से अकारण अनबन हो सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। नौकरी में आपके और आपके उच्च अधिकारी के मध्य भ्रम, अविश्वास के कारण वाद विवाद हो सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के लोग आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक ना बढ़ने दे। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा। शासन सत्ता से जुड़े मामलों जुड़े लोगों को नवीन दायित्व मिलेंगे।
राशिफल 4 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल में भिड़े दो पुलिस वाले : टनल के अंदर हुई हाथापाई, साथी पर तान दी सर्विस ग*न
अवर्गीकृतN4H_Desk
MLA हंसराज केस : पीड़िता बोली- CM कर रहे विधायक को बचाने की कोशिश, सबूत भी मिटाए
अवर्गीकृतN4H_Desk
नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अवर्गीकृतN4H_Desk
विधायक हंसराज की बढ़ी मुश्किलें - महिला पुलिस थाने में पूछताछ के लिए किया गया तलब
अवर्गीकृतN4H_Desk
MLA हंसराज ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी- कुछ दिन पहले युवती को लेकर दिया था बयान
अवर्गीकृतN4H_Desk
बिहार: गया शहर में इस खास तकनीक से रोका जाएगा एयर पॉल्यूशन, शुरू हुआ ये प्रोग्राम
अवर्गीकृतN4H_Desk
राशिफल: 25 जुलाई-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
अवर्गीकृतN4H_Desk
कॉलेज छात्रा पर झपट पड़े पंजाब के तीन युवक, कई मीटर दूर तक कार के साथ घसीटा
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल की बेटी बनी CA, कड़ी मेहनत कर पूरा किया पिता का सपना
अवर्गीकृतN4H_Desk
राशिफल: 13 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
अवर्गीकृतN4H_Desk
हमीरपुर उपचुनाव: 57 साल में सिर्फ 3 बार जीती कांग्रेस, धर्मसंकट में घिरे सुक्खू
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर स्वर्ग सिधारा सवार
अवर्गीकृतN4H_Desk
परिवार के साथ हिमाचल घूमने आया था राजेश, अचानक रुक गई सांसें
अवर्गीकृतN4H_Desk
PM मोदी के बाद अमित शाह का दावा: हिमाचल में बनेगी कमल के फूल की सरकार
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल में बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट, जानें कब तक
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल: बहू से नशा बेचवाते थे पति और सास, मना करने पर करते थे...
अवर्गीकृतN4H_Desk
राशिफल: 28 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
अवर्गीकृतN4H_Desk
राशिफल: 26 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल: 24 घंटे में दूसरा घूसखोर अरेस्ट, विजिलेंस ने पकड़ा पंचायत सचिव
अवर्गीकृतN4H_Desk
हिमाचल: बिस्तर समेत खाक हो गया शख्स, कमरे में सोया था अकेला
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें