#अवर्गीकृत

May 3, 2024

हिमाचल में बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट, जानें कब तक

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में किसानों बागवानों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। हिमाचल का मौसम बेइमान बना हुआ है। मई माह में जहां गर्मी की लू चलती थी। वहीं इस बार मई माह में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। इस महीने बारिश और बर्फबारी लोगों के लिए आफत बनी हुई है। वहीं बाहरी राज्यों के लोग जो हिटवेव का शिकार हो रहे हैं, वह हिमाचल के कूल कूल मौसम की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल यानी शनिवार के लिए भारी बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के छह जिला इसकी चपेट में रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें: IPL 2024: धर्मशाला स्टेडियम के मैच की टिकट फिर हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है। हालांकि रविवार से प्रदेश के कई स्थानों पर धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद सात मई से 9 मई तक प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है।

प्रदेश के छह जिला में बारिश के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शनिवार को हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा, शिमला व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल हुआ कूल-कूल: 3 दिन फिर सताएगा मौसम, धर्मशाला IPL पर संकट पांच और छह मई को उच्च पर्वतीय जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सात मई से 9 मई तक एक बार फिर प्रदेश भर में मौसम बिगड़ने वाला है। आज यानी शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।

खेतों में तैर रही गेहूं की फसल

बता दें कि हिमाचल में बार बार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। किसानों की गेहूं की तैयार फसल इस बारिश से खराब हो रही है। जिन किसानों ने गेहूं काट दी है उनकी फसल पानी में तैर रही है, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हिमाचल में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या

पड़ोसी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल की ठंडी वादियों का रूख कर रहे हैं। वीकेंड होने के चलते प्रदेश में पर्यटकों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक से बड़ी संख्या में पर्यटक हिल्सक्वीन शिमला पहुंच रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख