#अवर्गीकृत

May 3, 2024

हिमाचल: बहू से नशा बेचवाते थे पति और सास, मना करने पर करते थे...

शेयर करें:

ऊना। शादी के बाद अपनी आंखों में कई सपने संजोए युवतियां अपने पति के घर जाती हैं। लेकिन कई बार दहेज के लोभी लोग इन विवाहित महिलाओं का उत्पीड़न शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न के साथ साथ कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पति और सास दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित

मामला ऊना जिला के उपमंडल हरोली के तहत सलोह से सामने आया है। सलोह की रहने वाली विवाहित महिला ने अपने पति विपिन कुमार और सास अमरो देवी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दहेज के लिए उसका मानसिक और शारीरिक रूप उत्पीड़न किया है। यही नहीं यह लोग उसके साथ नशा करके मारपीट भी करते हैं। विवाहित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

दहेज कम लाने पर किया जाता है उत्पीड़न

पुलिस ने विवाहित महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फॉर्च्यूनर से मिला शराब का जखीरा: दो युवक हुए अरेस्ट पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी सलोह के रहने वाले विपिन कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसका पति और सास उसे दहेज कम लाने को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।

नशा करने के बाद करते हैं पिटाई

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति और सास दोनों ही नशे के आदी हैं। नशा करने के बाद वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। यही नहीं यह दोनों ही मुझे नशा बेचने के लिए भी मजबूर करते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: नाले में पड़ा मिला शरीर, पूरी तरह से सड़ गल चुका था महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले भी हर बार की तरह उसके पति और सास ने उसकी पिटाई की। यही नहीं उसके साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज भी किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि महिला ने पति और सास के खिलाफ उसका उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं और शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख