धर्मशाला। धौलाधार की बर्फीली पहाड़ियों की गोद में बसा HPCA स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण में यह खूबसूरत मैदान तीन हाई-वोल्टेज मुकाबलों की मेजबानी करेगा। पहाड़ों के बीच बसे इस स्टेडियम में IPL मैचों का रोमांच हमेशा से अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है, और इस बार भी फैंस के लिए यादगार अनुभव की पूरी उम्मीद है।
मैच के लिए एक सप्ताह बाकी
IPL 2026 के इन मैचों को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 25 अप्रैल को एक मीटिंग रखी थी, जिसमें ये देखा गया कि मैच करवाने के लिए सारी व्यवस्थाएं ठीक से हो रही हैं या नहीं। मैचों के लिए केवल एक सप्ताह बाकी है। साथ ही अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल भी चेक किया गया, ताकि मैच के दौरान कोई दिक्कत न आए।
यह भी पढ़ें : सोया रहा विक्रमादित्य का विभाग, NH पर बारिश में ही बिछा दी कोलतार; लोगों ने मांगी जांच; देखें VIDEO
व्यवस्था को लेकर खास चर्चा
मीटिंग में कांगड़ा प्रशासन के बड़े अधिकारी, पंजाब किंग्स के लोग और बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान ये बात की गई कि मैच के लिए सामान और इंतजाम कैसे होंगे, ट्रैफिक कैसे संभालेंगे, सुरक्षा कैसे रखी जाएगी, टीमों के रहने की व्यवस्था कैसी होगी और दर्शकों को कोई परेशानी न हो, इन सब चीजों पर अच्छे से चर्चा हुई।
मैदान में उतरेंगे बड़े-बड़े सितारे
धर्मशाला, मुलनपुर के बाद पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड होगा, जहां टीम अपने तीन लीग मुकाबले खेलेगी। यह मुकाबले कुछ ही दिनों के बाद आयोजित किए जाएंगे और इनमें बड़े-बड़े IPL के सितारे मैदान पर उतरने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नर्स बनने आई बेटियां बनी 'मरीज' हॉस्टल में 'नर.कीय जीवन' का खुलासा; बंदर भगाने की ड्यूटी..
धर्मशाला में होने वाले मैचों का शेड्यूल
- 11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
बीते अप्रैल को हो चुका है IPL का पहला मुकाबला
इतिहास की बात करें तो धर्मशाला में IPL का पहला मुकाबला 16 अप्रैल 2010 को आयोजित किया गया था। 2025 सीजन तक यहां कुल 14 IPL मैच खेले जा चुके हैं, जिससे यह मैदान धीरे-धीरे लीग का एक अहम वेन्यू बन चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका
पंजाब किंग्स के आंकड़े
पिच को लेकर ग्राउंड स्टाफ ने जानकारी दी है कि इस बार भी विकेट में अच्छी पेस और बाउंस देखने को मिलेगी। इससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलित मुकाबला होने की उम्मीद है, जो दर्शकों के लिए रोमांच को और बढ़ाएगा। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स का इस मैदान पर प्रदर्शन मिश्रित रहा है। टीम ने यहां अब तक 14 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की, 8 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
सुरक्षा का रखा जा रहा है पूरा इंतजाम
मैचों के दौरान सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दर्शकों की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान न हो। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग और स्टेडियम तक पहुंच को आसान बनाने के लिए भी विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस नर्सिंग संस्थान की 17 प्रशिक्षु नर्सें निकली टीबी संक्रमित; अभिभावकों ने किया हंगामा
फैंस में उत्साह के साथ-साथ चिंता का माहौल
मैच को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं मन में एक हल्की सी चिंता भी बनी हुई है कि कहीं मैच वाले दिन बारिश खेल का मजा खराब न कर दे। पहाड़ों के इस इलाके में मौसम कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता, इसलिए कई फैंस के दिल में ये बात भी चल रही है कि अगर बारिश हो गई तो कहीं उनका इंतजार अधूरा न रह जाए। हालांकि, सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे और उन्हें बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिले।
