#खेल

September 6, 2026

हिमाचल के 3 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, देश का बढ़ाया मान

भारतीय टीम में हिमाचल के तीन खिलाड़ी

शेयर करें:

International Handball Series

बिलासपुर। नेपाल के पोखरा में हुई अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान नेपाल को 4 गोल के अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा।

भारतीय टीम में हिमाचल के तीन खिलाड़ी

इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि विजेता भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी आयुष, नितेश और तनिष भी शामिल रहे। तीनों खिलाड़ी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तहत चल रहे राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में हैंडबाल की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने हिमाचल और बिलासपुर का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- दो मासूमों से छिन गई मां, मायके पक्ष ने दामाद और सास-ससुर पर जड़े आरोप

कोच मनोज ठाकुर ने जताई खुशी

अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने भारतीय टीम की इस जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने हर मैच में अच्छा तालमेल, बेहतरीन तकनीक और आक्रामक खेल दिखाया। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने फाइनल में नेपाल को उसकी ही धरती पर हरा दिया।

हिमाचल के खेल जगत में खुशी का माहौल

भारतीय टीम के चैंपियन बनने और हिमाचल के तीन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, हैंडबाल कोच स्नेह लता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हमीद खान, क्रांति सिंह, डीडी तनवर और परवीन दूबे समेत कई खेल हस्तियों ने भारतीय टीम और हिमाचल के खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

खेल प्रेमियों ने भी दी शुभकामनाएं

इसके अलावा खेल प्रेमी राजेश मेहता, राज कुमार राणा, प्रेम, सुशील, हेमलता, रफीक अहमद, दिनेश राजपूत, चंदन ठाकुर, वसीम खान, हनी जट्ट, गौरव चौधरी, विकास राणा, आर्यन हंस, शिवानी और अंशुल ने भी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने आयुष, नितेश और तनिष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगे भी देश और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख