शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन से पहले एक बार फिर सुक्खू सरकार पर निशाना साधकर यह बताने की कोशिश की है कि सरकार और संगठन के बीच कई मसले अभी भी अनसुलझे हैं, जिन्हें सुलझाए बिना इस साल के आखिर में होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना मुश्किल होगा।
प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को शिमला में कहा कि 'हिमाचल प्रदेश में सरकार विभागों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कई पद खाली पड़े हैं। अभी तक संगठन के लोगों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। चुनाव के समय जिन लोगों ने पार्टी के लिए रात दिन काम किया है। उन्हें सरकार में जगह मिलनी चाहिए। उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान के लिए बजरी निकाल रहा था युवक, पहाड़ी के मलबे में दब गया बेचारा
पहले भी कई बार सुक्खू सरकार को निशाने पर ले चुकी है प्रतिभा
ऐसा नहीं है कि प्रतिभा सिंह ने पहली बार सरकार पर निशाना साधा हो। वे इससे पहले भी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपनी पीड़ा बयां कर चुकी हैं। बात चाहे निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की हो या संगठन में निष्ठावान कार्यकर्तााओं को जगह देने की, उन्होंने इस बात को प्रमुखता से उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन हर बार सरकार ने उनकी चिंताओं को अनसुना कर दिया। बीते साल लोकसभा चुनाव में सरकार और संगठन के बीच तालमेल के अभाव के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल - ये कैसा प्यार! पति को लिव इन पाटर्नर ने किया बदनामए सपोर्ट में उतरी पत्नी
अब हालात बदल गए हैं
हिमाचल कांग्रेस कार्यकारणी भंग हुए तीन महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। राजीव शुक्ला को हटाकर अब रजनी पाटिल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि, 'हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारणी को लेकर सूची आलाकमान को भेज दी गई है। जल्द हो वो नई प्रभारी रजनी पाटिल दिल्ली से मिलने जाएंगे और उनके साथ चर्चा के बाद कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : किसे मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान ! अब डिप्टी सीएम ने की नई प्रभारी से मुलाकात
रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल की प्रभारी रही हैं और वो यहां की परिस्थितियों से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा, वह कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने का मामला बार बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने भी उठा चुकी हैं। जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत सरकार बनी है, उन्हें रिवार्ड मिलना चाहिए। प्रतिभा ने कहा कि जिन्हें सरकार में पद नहीं मिल पाए, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण ओहदों पर जगह दी जाएगी।
