#राजनीति

February 20, 2025

किसे मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान ! अब डिप्टी सीएम ने की नई प्रभारी से मुलाकात

बजट सत्र के बाद हिमाचल कांग्रेस संगठन के साथ सरकार में भी होगा बड़ा बदलाव

शेयर करें:

Mukesh Agnihotri

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते सियासी हलचल चल रही है। रजनी पाटिल को राजीव शुक्ला की जगह हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजनी पाटिल को प्रभारी नियुक्त करने के बाद से हिमाचल कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो गई है। सबसे पहले विक्रमादित्य सिंह उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी रजनी पाटिल से मुलाकात की है। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश प्रभारियों को दिए हैं निर्देश

हालांकि हर नेता इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ही बता रहा है, लेकिन अंदरखाते किस बात पर चर्चा हो रही है, यह कोई नहीं जानता है। इस सब के बीच बीते रोज बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी प्रदेश प्रभारियों से मुलाकात कर उन्हें संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही हिमाचल कांग्रेस में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका देने के पक्ष में हैं विक्रमादित्य सिंह

105 दिन से भंग है कांग्रेस की कार्यकारिणी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 105 दिन से कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग है। पहले कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन और उसमें अपने लोगों को जगह दिलवाने के लिए जोड़ तोड़ चल रहा था, लेकिन अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर लाबिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के कई बड़े नेता दिल्ली की दौड़ लगा चुके हैं। प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, कुल 16 बैठकें होंगी 

विक्रमादित्य को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

सूत्रों की मानें तो विक्रमादित्य सिंह ने अभी हाल ही में अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश की नई प्रभारी रजनी पाटिल के अलावा प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्र बताते हैं विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चर्चा की है। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस हालाकमान विक्रमादित्य सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टेबाजों के बुरे हाल- मां-बाप और रिश्तेदारों के बैंक खातों से खरीद रहे चिट्टा

हिमाचल में संगठन को भंग किए लंबा समय हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश सरकार  के मंत्री भी अब इस पर बयान देने लगे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने तो हिमाचल के संगठन को पैरालाइज्ड तक कह दिया था। जबकि उनकी इस बात का समर्थन स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने भी किया था। बता दें कि सरकार और जनता के बीच संगठन एक सीढ़ी की तरह होता है, लेकिन कांग्रेस की यह सीढ़ी पिछले 100 दिन से भी अधिक समय से टूटी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी से कहा बाजार जा रहा हूं- परिवार को जंगल में मिली उप प्रधान की देह

बजट सत्र के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव

माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र के बाद संगठन में ही नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार में भी बड़ा बदलावा देखने को मिल सकता है। बजट सत्र के बाद जहां प्रदेश कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में भी बदलाव होने की संभावना है। जिसमें एक खाली पड़े पद को भरने के साथ ही किसी एक मंत्री की कुर्सी भी जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख