पटना/शिमला। बिहार की सियासत में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है। जहाँ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पटना में एनडीए के समर्थन में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर तीखे प्रहार किए।

एनडीए की सरकार, विकास की गारंटी

बतौर रिपोर्टर्स, बिहार में पटना के तहत आते बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो और बाइक रैली के के बाद मंच से उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राजद-कांग्रेस की सरकार आई, तो बिहार फिर से गुंडई, रंगदारी और कट्टा राज में लौट जाएगा। लेकिन बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।”

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ये पांच जिले बने नशे के अड्डे- चिट्टे के जाल में फंस रहे युवा, पुलिस ने छेड़ी मुहिम

अनुराग ठाकुर ने आगे बोलते हुए कहा कि, आज बिहार तेजी से विकास की राह पर है और यह रफ्तार केवल एनडीए की सरकार में संभव हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, “भारत की सेना, संस्कृति और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने की सौगंध आखिर राहुल गांधी ने क्यों खाई है?”

देश की प्रतिष्ठा को कमजोर करते हैं राहुल

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी हर बार देश की प्रतिष्ठा और संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता देशद्रोही राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “तेजस्वी जी इस गलतफहमी में न रहें कि पोस्टर से लालू प्रसाद यादव की तस्वीर हटाने से बिहार की जनता जंगलराज और भ्रष्टाचार को भूल जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी समारोह में 50 साल के शैतान ने की मासूम से नीचता, पुलिस तक पहुंचा मामला

बिहार की जनता सब याद रखती है।” अनुराग ठाकुर ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास, रोजगार और सुरक्षा दी है, जबकि राजद-कांग्रेस के शासन में सिर्फ भय, अपराध और भ्रष्टाचार फैला।

प्रदेश में विकास की रफ्तार जारी रहे

अनुराग ठाकुर ने जनता से अपील की कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाए रखें, ताकि प्रदेश में विकास की रफ्तार जारी रहे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझ चुकी है कि अगर विकास चाहिए तो एनडीए ही विकल्प है। जनता अब यह नारा दे रही है, “जब-जब राजद आई है, तब-तब तबाही लाई है।”

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें