धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में  'हिमकेयर' योजना पर सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उनसे सदन में माफी मांगने की मांग कर डाली है ।

"सभ्य समाज सुनने लायक नहीं है CMकी भाषा "

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  तपोवन विधानसभा परिसर के बाहर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर जिस तरह के अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सभ्य समाज में न तो बोलने लायक हैं और न ही सुनने लायक। जयराम ने कहा कि CM की यह भाषा खुद मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिरा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला का उजड़ा सुहाग, 2 दिन बाद घर आने वाले था नन्हा मेहमान- सदमे में परिवार

"विदाई तय देख विपक्ष में बैठने की तैयारी कर रही है सरकार"

कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सत्तापक्ष को अब अपनी हार साफ़ दिखाई दे रही है। सरकार को समझ में आ गया है की अगले चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी, इसीलिए कांग्रेसी नेता अभी से विपक्ष की कुर्सी में बैठने की रिहर्सल कर रहे है।

 

यह भी पढ़ें : 'एक कचौड़ी दो समोसा, जयराम तेरा क्या भरोसा'- GEN-Z वाले नारों से गूंजा तपोवन

मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा एक गरिमापूर्ण सदन है और मुख्यमंत्री को यहां बोलते समय अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अमर्यादित शब्दों से मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सदन में इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग की।