शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इसे देश को विकसित भारत–2047 की दिशा में ले जाने वाला निर्णायक और दूरदर्शी दस्तावेज बताया है। भाजपा नेताओं ने बजट को विकासए रोजगारए युवाओं की आकांक्षाओं और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती देने वाला करार दिया है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बजट के विभिन्न प्रावधानों को हिमाचल प्रदेश के लिए भी लाभकारी बताया।

युवा आकांक्षाओं और विकसित भारत का बजट : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026–27 को युवा शक्ति, सुधार और राष्ट्र निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “Reform Over Rhetoric” की भावना के साथ आगे बढ़ता है, जिसमें आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और जन-आकांक्षाओं की स्पष्ट झलक है। अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया मिशन, स्किल डेवलपमेंट, AVGC लैब्स और रोजगार से जुड़े प्रावधानों को युवाओं के भविष्य के लिए गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक इनोवेशन और क्रिएटिव इकोनॉमी का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

 

यह भी पढ़ें : अमेरिका में बंदी हिमाचल का युवक, 14 दिन बाद घर लौटा, शादी की खुशियां हुईं दोगुनी 

13वें बजट में विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार का लगातार 13वां बजट है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। जयराम ठाकुर ने इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायो-फार्मा प्रोजेक्ट, पर्यटन, जल जीवन मिशन और आपदा प्रबंधन के लिए बढ़े प्रावधानों को हिमाचल के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा और ग्रामीण विकास से जुड़े फैसले पहाड़ी राज्यों को विशेष लाभ देंगे।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG

‘सबका साथ–सबका विकास’ की झलक : राजीव बिंदल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बजट को समाज के हर वर्ग के कल्याण पर केंद्रित बताया। उन्होंने कहा कि 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ यह बजट भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। राजीव बिंदल ने कहा कि किसान, बागवान, महिला और युवाओं के लिए किए गए प्रावधान मोदी सरकार की समावेशी सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से फार्मा सेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल फार्मा उत्पादन में अग्रणी राज्य है और बजट का बड़ा लाभ प्रदेश को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा का झटका: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

क्रिएटिव इकोनॉमी और युवा शक्ति का बजट : कंगना रनौत

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बजट को युवाओं और क्रिएटिव इकोनॉमी का बजट बताया। उन्होंने कहा कि AVGC लैब्स, डिजाइन स्कूल और डिजिटल करियर से जुड़े प्रावधान भारत को वैश्विक क्रिएटिव हब बनाएंगे, जिसमें हिमाचल के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें