#विविध

February 1, 2026

हिमाचल में महंगाई का झटका: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

तेल कंपनियों ने महंगा किया एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर

शेयर करें:

LPG  cyclinder Price Hike

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नए साल के दूसरे महीने की शुरूआत महंगाई के झटके के साथ हुई है।तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी (द्रवित पेट्रोलियम गैस) के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। जिसका सीध असर हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश के होटल ढाबों रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। तेल कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी के दाम

तेल विपणन कंपनियों के ताजा संशोधन के बाद 1 फरवरी से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1740.50 रुपये का हो गया है, जो बीते कई महीनों में सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है। इससे पहले जनवरी महीने में ही इसके दाम 111 रुपये बढ़ाए गए थे। यानी नए साल की शुरुआत से अब तक कमर्शियल सिलेंडर करीब 160 रुपये तक महंगा हो चुका है। हिमाचल जैसे पर्यटन आधारित राज्य में, जहां होटल और ढाबों की संख्या अधिक है, इस बढ़ोतरी को कारोबारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट से हिमाचल निराश: बढ़ेंगी सुक्खू सरकार की मुश्किलें; जानें क्या मिला और किसकी थी उम्मीद

हिमाचल में कितने में मिलेगा सिलेंडर

देश के अन्य महानगरों सहित हिमाचल प्रदेश में भी आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। हिमाचल सहित पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 49 रुपए बढ़ाए गए हैं। दाम बढ़ने के बाद हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1800 के पार हो गए हैं। हालांकि हिमाचल के अलग अलग जिलों में इसके दाम अलग अलग हो सकते हैं। राजधाानी शिमला में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1803 रुपए हो गए हैं। 

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

वहीं दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता हिमाचल समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि बढ़ती महंगाई के बीच लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि यह राहत कब तक बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG

विमान इंधन हुआ सस्ता

इस बीच तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू विमान सेवा कंपनियों को कुछ राहत जरूर दी है। विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की कटौती की गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब विमान ईंधन सस्ता हुआ है। इससे पहले जनवरी में भी इसके दामों में बड़ी कटौती की गई थी। नए दामों के बाद दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत घटकर करीब 91 हजार रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है। अन्य महानगरों में भी इसी तरह कीमतों में कमी की गई है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल के लिए हुई बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; जानें क्या

 

कुल मिलाकर फरवरी की शुरुआत महंगाई और राहत दोनों के मिले.जुले संकेतों के साथ हुई है, लेकिन गैस सिलेंडर के महंगे होने से आम कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ता साफ नजर आ रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख