ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय दौरे पर आज ऊना पहुंचे। जहां उन्होंने अंदौरा और गगरेट क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उसे जनविरोधी और आर्थिक कुप्रबंधन की जिम्मेदार ठहराया।

हिमाचल के हकों को औने पौने दामों में बेचा

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने अंदौरा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनकल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच सालों में प्रदेश की जनता को गुमराह किया और जनता की संपत्ति को औने.पौने दामों में बेच दिया गया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए लगभग 1500 बीघा जमीन मात्र 23 लाख रुपए में दी, जिसकी वास्तविक बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपए है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर बरसे, बोले-पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी

पूंजीपतियों की सरकार थी भाजपा

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनहित की जगह पूंजीपतियों के हितों को तरजीह दी। तीन रुपए प्रति यूनिट बिजली दी गई, लेकिन किसके लिए  जिन्होंने पहले ही करोड़ों रुपए का टैक्स भरा था। हमने इसके उलट गरीब परिवारों को 125 यूनिट तक फ्री बिजली की सुविधा दी है।

पांच गुटों में बंटी भाजपा

भाजपा के आंतरिक हालात पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है। हर नेता अपनी डफली अपना राग बजा रहा है। भाजपा के पास न कोई विकास दृष्टि है और न कोई नीति, इसलिए वे केवल आलोचना की राजनीति कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में नेतृत्व परिवर्तन की आहट, नड्डा के एक माह में दूसरे दौरे से गरमाई सियासत

गगरेट में भी भाजपा पर बरसे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने अपने गगरेट दौरे के दौरान भी भाजपा पर हमला जारी रखा और कहा कि पूर्व सरकार की चुनावी रेवड़ियों की वजह से आज प्रदेश की आर्थिक हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनावों से ठीक पहले 5000 करोड़ रुपए की लोकलुभावन घोषणाएं कर दीं, जिनकी भरपाई अब मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का काम शुरू किया और अब तक 3000 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व जनहित योजनाओं में लगाया है। हमने चोर दरवाजे बंद कर दिए हैं और व्यवस्था में पारदर्शिता लाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़कों पर लगेंगे QR कोड : स्कैन करने से PMO तक पहुंचेगी शिकायत, खस्ता हालत पर होगा एक्शन

विधायक राकेश कालिया की तारीफ की

गगरेट के विधायक राकेश कालिया की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से लगे हैं। उन्हें न किसी पद की लालसा है और न ही कोई निजी स्वार्थ। वह जनता के कामों को ही अपना धर्म मानते हैं। सुक्खू ने कहा कि कालिया और वे खुद चार.चार बार विधायक रह चुके हैं और दोनों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ही पहली बार विधानसभा में कदम रखा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें