#राजनीति

June 7, 2025

हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर बरसे, बोले-पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी

सत्ता से बाहर रह कर बिन पानी के मछली की तरह तड़प रहे राहुल गांधी

शेयर करें:

Anurag Thakur Kangra

कांगड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पहलगाम घटना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चार देशों की यात्रा के बाद आज कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर जहां अनुराग ठाकुर ने अपने विदेश दौरे की जानकारी दी। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर घेरा।

अनुराग ठाकुर ने घेरी कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी राजनीति एक नकारात्मक सोच वाली हो गई है। राहुल गांधी आए दिन ऐसे बयान देते हैं, जिनका पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अब सोचना पड़ेगा कि जब देश के मुद्दों पर जहां सभी दल मिलकर राजनीति से ऊपर उठ कर देश की बात को दुनिया के सामने रख रहे थे, उस समय कांग्रेस के कुछ नेता और राहुल गांधी भारत की अलोचना  कर रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में नेतृत्व परिवर्तन की आहट, नड्डा के एक माह में दूसरे दौरे से गरमाई सियासत

पाकिस्तान को मजबूत कर रहे राहुल गांधी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब राहुल गांधी ने इस तरह के बयान दिए हैं। वह पहले भी अपने बयानों से पाकिस्तान को मजबूत करते आए हैं। पाकिस्तान उनके बयानों को अंतरराष्ट्रीय मंत्र पर अपने पक्ष में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का सबसे बड़ा दर्द यह है कि वह सत्ता में नहीं हैं। सत्ता से बाहर रह कर वह बिन पानी के मछली की तरह तड़प रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़कों पर लगेंगे QR कोड : स्कैन करने से PMO तक पहुंचेगी शिकायत, खस्ता हालत पर होगा एक्शन

राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान

दरअसल भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद हुए सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देकर विवाद पैदा कर दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि  भारत.पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भारी प्रतिक्रिया हुई और भाजपा ने उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया था।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर के प्रोटोकॉल का उल्लंघन: बुलाया ही नहीं गया

विदेश यात्रा पर दी जानकारी

वहीं अपनी विदेश यात्रा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने पाकिस्तान की निंदा की है। पाकिस्तान लंबे समय से भारत पर आतंकी हमले करवा रहा है। जिसके चलते अब उसे जवाब देना जरूरी था। इस बार मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। वहीं भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान भारत से पानी पर बात करना चाहता है। लेकिन भारत का साफ रूख है कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेंगे।

आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख

अनुराग ठाकुर ने दो टूक कहा कि भारत अब आतंकी हमलों को सहन नहीं करेगा और पाकिस्तान को हर एक हरकत का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत से जो लोग पैसा लेकर भागे हैं, उन पर भी मोदी सरकार ने कार्रवाई की है। विजय माल्या को लोन भी यूपीए सरकार के दौरान दिया गया था और उसे संरक्षण भी मिला था। लेकिन मोदी सरकार ने भागे हुए आर्थिक अपराधियों को वापस लाने की कोशिश की है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर के प्रोटोकॉल का उल्लंघन: बुलाया ही नहीं गया

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू.कश्मीर को एकजुट करने का जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 78 साल में जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है। जम्मू और कश्मीर घाटियों को जोड़ने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा पुल दृ चिनाब ब्रिज दृ बनाया गया हैए जो एफिल टावर से भी ऊंचा है। यह भारत की बढ़ती ताकत और नई ऊंचाइयों की पहचान है।

चिन्नामई स्टेडियम हादसे की जांच की मांग

अनुराग ठाकुर ने चिन्नामई स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया और कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में खेल आयोजनों में दर्शकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जा सकें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख