शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीमेंट और सरिये के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बात को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार पर बरस पड़े हैं। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार आपदा में बेघर हुए लोगों को राहत देने की बजाय बोझ डाल रही है।
सुक्खू सरकार पर भड़के जयराम
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय प्रदेश आपदा की चपेट में है। आपदा के कारण हजारों लोग बेघर हुए हैं। कई लोगों की पशुशालाएं तबाह हो गई हैं। ऐसे हालात में जहां सुक्खू सरकार को लोगों को मदद देनी चाहिए- वहीं सरकार सीमेंट-सरिये के दाम बढ़ा कर उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : RTO सोना ने पति की स्कूटी का काटा हजारों का चालान, खुद की गाड़ी का भी भरा फाइन
प्रभावितों पर बोझ डाल रही सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सीमेंट के दाम बढ़ाना आपदा प्रभावितों के साथ अमानवीय व्यवहार है। सीमेंट और सरिया महंगा होने से बेघर हुए लोग अपने घरों का निर्माण नहीं करवा पाएंगे। सुक्खू सरकार पहले से परेशानी में पड़े लोगों के सामने और मुश्किलें खड़ी कर रही है।
सुक्खू सरकार कर रही अन्याय
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने GST को कम कर सीमेंट के दाम घटाने का फैसला लिया था। ये फैसला जनता के लिए राहत लेकर आया था। मगर सुक्खू सरकार ने उस राहत को खत्म करते हुए एडिनशल गुड्स टैक्स लगाकर सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। सुक्खू सरकार का ये फैसला आपदा प्रभावितों के साथ अन्याय है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में फोन और नोट रख गायब हुई लड़की, चप्पा-चप्पा छानती रही पुलिस- इस हाल में मिली
सुक्खू सरकार को नहीं चिंता
जयराम ने कहा कि साल 2023 में भी आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने डीजल में वैट बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाला था। अब एक बार फिर कांग्रेस सरकार ने ऐसा किया है। इससे से स्पष्ट होता है कि सुक्खू सरकार को आपदा पीड़ितों की कोई चिंता नहीं है और ना ही उनके दर्द का कोई एहसास है।
महंगा हुआ सीमेंट-सरिया
आपको बता दें की सीमेंट कंपनियां आए दिन सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं। पहले से ही पहुंच से बाहर हो रहे सीमेंट के दाम अब और बढ़ने से लोगों को अच्छी-खासी परेशानी होने वाली है। वहीं, इस बार सरिया भी 500 रुपये महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल PWD की लापरवाही से खाई में गिरी गाड़ी- महिलाओं समेत एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार
कितने में मिलेगा एक बैग?
अंबुजा, ACC और अल्ट्राटेक जैसी प्रमुख कंपनियों का सीमेंट महंगा हो गया है। यहां देखें रेट लिस्ट-
- ACC सुरक्षा का दाम पहले 390 रुपए प्रति बैग था- जोकि अब 395 रुपए हो गया है।
- ACC गोल्ड का दाम 435 रुपए से बढ़कर 440 रुपए कर दिया गया है।
- अंबुजा सीमेंट के दाम 400 रुपए से बढ़कर अब 405 रुपए प्रति बैग कर दिए हैं।
- अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 395 रुपए से बढ़कर अब 400 रुपए प्रति बैग कर दिए हैं।
- एक क्विंटल सरिया 5500 के बजाय 6000 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़! बाजार में बिक रही FRUIT JELLY में फ्रूट है ही नहीं
क्यों बढ़े सीमेंट के दाम?
सीमेंट विक्रेताओं पवन कुमार ने बताया कि नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत और परिवहन खर्च के चलते कंपनियां दाम बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं।
