मंडी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 28 लोगों को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। अब भारत से पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ गई है और उनके नेता भारत के खिलाफ अनाफ शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

रोटी पानी को तरसेगा पाकिस्तान

सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाजी पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस देश पाकिस्तान में पहले जनता दाने दाने के लिए मोहताज हो गई थी और खाने के भी लाले पड़े हुए थे। अब उस देश में पानी के भी लाले पड़ जाएंगे। पाकिस्तान पानी की बूंद बूंद के लिए तरसेगा। पहलगाम में आतंकियों की इस कायरना हरकत का खामियाजा पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाले प्रायमरी टीचरों की कटेगी सैलरी , बागियों की पहचान के आदेश

सुंदरनगर में बोले अनुराग ठाकुर

दरअसल आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मंडी जिला के सुंदरनगर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की सम्मान सभा संठोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। यहीं पर उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाला देश आने वाले समय में रोटी के साथ साथ पानी के लिए भी तरसेगा। उन्होंने कहा कि खून कहां बहेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

 

यह भी पढ़ें : BREAKING: हिमाचल में अनुबंध भर्तियों पर रोक, सरकार ने 20 फरवरी के कानून को बदला

नेताओं के खून बहाने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया

ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तानी नेता खून बहाने की बात करते हैं, लेकिन वह भूल गए हैं कि हमारे वीर जवानों ने 1965 , 1971 और फिर कारगिल में कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऐसे में पाकिस्तानी नेताओं को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान को कौन पनाह दे रहा है, यह पूरी दुनिया जान चुकी है। 

यह भी पढ़ें : शादी वाले घर से एक साथ उठी 4 लोगों की अर्थी, दूल्हे ने दी मुखाग्नि- खुशियां हुई खाक

लोगों के खून का हर हाल में लेंगे बदला

सांसद ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के खून का बदला लिया जाएगा। आतंकी चाहे पाकिस्तान में छिप जाएं, या कहीं और उन्हें ढूंढ ढूंढ कर उनके अंजाम तक भेजा जाएगा। इस हमले के बाद 140 करोड़ भारतीय अब मोदी सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार इस हमले का सही जवाब देगी। सरकार अब पीछे हटने वाली नहीं है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें